Breaking News

नई दिल्ली@एक-एक बूंद को तरसेगा पाकिस्तान

Share

सिंधु संधि के बाद अब भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोका…
नई दिल्ली,04 मई 2025 (ए)।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक कर कार्रवाई कर रहा है। भारत दुश्मन देश को पूरी तरह से अलग-थलग करने में लगा हुआ है। भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को खत्म करने के बाद चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पानी के प्रवाह को रोक दिया है। भारत अब झेलम नदी पर किशनगंगा बांध पर भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से दी है।
1960 में हुई थी सिंधु जल संधि
इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए थे। इसे अक्सर दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता है।
सिंधु संधि ने देखे तीन युद्ध
इस संधि ने भारत और पाकिस्तान के बीच तीन युद्धों – 1965, 1971 और 1999 भी देखे हैं। अब इसे अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली के विस्तार को नियंत्रित करती है।
दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को भारत ने किया समाप्त
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। विश्व बैंक द्वारा ये सिंधु जल संधि की गई थी। साल 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती है।
लंबे समय से विवाद का विषय रहा ये बांध
मालूम हो कि बगलिहार बांध भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। पाकिस्तान ने अतीत में विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी। किशनगंगा बांध को कानूनी और कूटनीतिक जांच का सामना करना पड़ा है।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply