Breaking News

केदारनाथ@ खुले केदरानाथ धाम के कपाट

Share

केदारनाथ,03 मई 2025 (ए)। उत्तराखंड में स्थित चार धामों में शामिल भगवान शिव के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर केदारनाथ धाम के कपाट (द्वार) शुक्रवार सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब अगले 6 महीनों तक कपाट खुले रहेंगे और चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 12,000 से अधिक तीर्थयात्री मौजूद रहे। भारतीय सेना के बैण्ड ने भक्ति धुनें बजाईं और हेलीकॉप्टर से सभी तीर्थ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई इसा बार केदारनाथ मंदिर की 54 किस्मों के 108 मि्ंटल फूलों से भव्य सजवाट की गई। ये फूल नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों से मंगवाए गए थे। मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बता दें कि यह मंदिर सर्दियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुलने वाला चार धाम यात्रा का तीसरा मंदिर है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply