अंबिकापुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और देशभर से कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में बिहार मूल के लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने गांव जाकर भाजपा और एनडीए की डबल इंजन सरकार के समर्थन में जन जागरूकता फैलाएं। छत्तीसगढ़ के लगभग 7 से 8 जिलों में बसे बिहारी भाई-बहनों से भी वे इसी उद्देश्य से मिलने आए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली सडक के मरम्मत और बिहार की राजधानी से जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर भी चर्चा की,जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,जिला संवाद प्रमुख संतोष दास,पार्षद मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंहदेव, उपेन्द्र सिंह,मितेंद्र कुमार सिंह,मधु चौधरी,विकास पाण्डेय,आलोक दुबे, अंकित जायसवाल,रूपेश दुबे, मनोज कंसारी,रमेश जायसवाल, दीपक सिंह तोमर,मयंक जायसवाल, मनोज सोनी,अवधेश सोनकर, निरंजन राय,दीपक यादव,रविकांत उरांव, श्वेता गुप्ता,किरण सिंह,शुभ्रा सोनी,प्रियंका गुप्ता,राहुल जायसवाल, नीलम रजवाड़े,प्रिया सिंह,इंदु गुप्ता, प्रियंका चौबे,सीमा कश्यप,पंकज गुप्ता,अनुराग शुक्ला,निशांत सिंह, सूरज,अंशुमान गर्ग,संदीप सोनी, आनंद सिंह,कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur