Breaking News

अंबिकापुर@स्कूटी स्टार्ट कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

Share


  • अंबिकापुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)। शहर के संगम चौक के पास एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान अचानक गिर पड़ा और समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मौत की यह घटना पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 35 वर्षीय युवक का नाम इंद्रजीत सिंह बाबरा है। वह ओल्ड बाबरा बस का संचालक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट करने ही वाला था कि उसे अटैक आया और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। इस दौरान सडक पर लोगों की आवाजाही भी हो रही थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। युवक की मौत की घटना वहां लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि युवक गिरा पड़ा है तो वहां भीड़ जुट गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply