अंबिकापुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)। अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। शुक्रवार की देर शाम सीतापुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ पुल के पास खड़ी पिकअप से बाइक टकरा जाने से युवक की मौत हो गई। युवक के बड़े भाई की शादी की तैयारी घर में चल रही थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं रघुनाथपुर चौकी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुलेश माझी उम्र 20 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलकिया का रहने वाला था। इसके बड़े भाई की शादी थी। शुक्रवार को घर में मंडप की तैयारी चल रही थी। सुलेश किसी काम से बाइक से कहीं जा रहा था। सीतापुर थाना क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ पुल के पास खड़ी पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण सुलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हाइसे में इसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं नेशनल हाइवे 43 पर शुक्रवार की देर शाम रघुनाथपुर चौकी के समीप अंबिकापुर की ओर से सीतापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर कुछ दूर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो आर्मी का एक जवान चला रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ बढऩे लगी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बोलोरो चला रहे आर्मी जवान ने पुलिस चौकी में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur