पैसा 24 घंटे में 2 तो 7 महीने में 4 गुना का झांसा
दरभंगा,02 मई 2025 (ए)। बिहार में दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी के आरोपी नितेश झा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके से की गई। दरभंगा साइबर थाना के डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार,आरोपी नितेश झा और उसके साथी अजय राय ने ‘वेलफेयर’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए ये दोनों लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर महज एक साल में पैसा चार गुना करने का झांसा देते थे। मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों के सैकड़ों लोगों ने इनके झांसे में आकर बड़ी मात्रा में पैसा इन्वेस्ट किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur