हैदराबाद,02 मई 2025 (ए)। हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम की गई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आहूत बंद और जिला प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू होने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिला शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहा। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा और मंगलुरु शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे हम्पनकट्टा,सेंट्रल मार्केट, फाल्निर,बल्मट्टा,कंकनाडी, उरवा और अलके में दुकानें
सबसे पहले बंद हुईं। फरंगीपेट,बाजपे,उल्लाल, गुरुपुरा,सूरतकल,गंजिमट्ट,किन्निगोली और मुल्की जैसे उपनगरीय क्षेत्रों में भी पूरी तरह से बंद का असर रहा। कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस को भी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह करते हुए देखा गया। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एन. यतीश ने जिले में सभी शराब की दुकानों को बंद करने की सिफारिश की थी जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त डॉ. मुल्लई मुहिलन ने जिले के पांच तालुकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur