Breaking News

नई दिल्ली@ पहलगाम हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान

Share

पीओके में दो महीने का राशन जमा करने और एलओसी के पास तैयारियों ने बढ़ाई सैन्य तनाव की आशंका
नई दिल्ली,02 मई 2025 (ए)।
पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 हिंदू तीर्थयात्रियों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर बेरहमी से मार दिया गया। भारत ने इस जघन्य हमले का सीधा आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकियों पर लगाया है, जबकि पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इन आरोपों को नकार दिया। लेकिन अब हालात कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में अब सरकार की हरकतें कुछ बड़ा संकेत दे रही हैं। पीओके के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने हाल ही में एक सभा में कहा कि नियंत्रण रेखा के करीब बसे 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को दो महीने का राशन जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासन ने एक ‘राहत कोष’ भी बना दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बुनियादी सामान लोगों को मिल सके। सरकार ने सड़कों की मरम्मत और जरूरी सुविधाएं बहाल करने के लिए सरकारी और निजी कंपनियों को भी एलओसी के करीब भेजना शुरू कर दिया है।इन तैयारियों के बाद पीओके में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। खाने का स्टॉक जमा करने की सलाह, सड़कों की मरम्मत, और उड़ानों की रद्दीकरण जैसी बातें मिलकर किसी संभावित सैन्य तनाव या इमरजेंसी की ओर इशारा कर रही हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply