Breaking News

नयी दिल्ली@राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव

Share

पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने चेयरमैन, शामिल हुए 7 नए सदस्य
नयी दिल्ली,30 अप्रैल 2025 (ए)।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। इस बार बोर्ड की कमान पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को सौंपी गई है, जिन्हें बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को राष्ट्रीय सुरक्षा पर बढ़ते वैश्विक और क्षेत्रीय संकटों के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुनर्गठित बोर्ड में सैन्य और सुरक्षा सेवाओं के अनुभवी अधिकारियों को स्थान दिया गया है… इसमें शामिल सात सदस्य हैं..
एयर मार्शल पीएम सिन्हा (सेवानिवृत्त)-पूर्व पश्चिमी
वायु सेना कमांडर
लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह (सेवानिवृत्त)-पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
रियर एडमिरल मोंटी खन्ना (सेवानिवृत्त)
राजीव रंजन वर्मा (सेवानिवृत्त आईपीएस)
मनमोहन सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस)
बी. वेंकटेश वर्मा (सेवानिवृत्त आईएफएस)
आलोक जोशी (सेवानिवृत्त)-पूर्व रॉ प्रमुख, अब चेयरमैन


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply