Breaking News

अंबिकापुर,@बौद्ध मंदिर में हुई चोरी के मामले में अपराध दर्ज

Share

अंबिकापुर,28 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुरैना कैम्प नंबर 01 में स्थित बौद्ध मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर सीसीटीव्ही में कैद हुए युवक-युवती के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
कैम्प नंबर 04 में रहने वाले ग्राम रोपाखार निवासी नवंग छुन्दू पिता सीरींग 55 वर्ष, निवासी लुरैना ने पुलिस को बताया है कि 26 अप्रैल को सुबह 05.30 बजे 07 बजे के बीच वे पूजा-पाठ करके किचन में नास्ता करने गए थे। 08 बजे मंदिर में आए तो उन्होंने देखा कि दान पेटी और मूर्ति के सामने रखा पैसा नहीं है। मंदिर का सामान भी बिखरा हुआ था। शंका होने पर जब उन्होंने सीसीटीव्ही और कैमरे को चेक किया तो अज्ञात एक लडका और एक लडकी दान में दिए गए रकम को चोरी करते हुए नजर आए। मंदिर के दान पेटी एवं मूर्ति के सामने नगद रकम करीब 6 हजार रुपये रखा था। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply