Breaking News

नई दिल्ली@ निशिकांत दुबे ने भारत में ब्याही गई पाकिस्तानी युवतियों का उठाया मुद्दा

Share


नई दिल्ली,28 अपै्रल 2025 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पाकिस्तान की उन युवतियों की बात की है जिनका विवाह भारत में हुआ है। उनके मुताबिक पांच लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं।निशिकांत दुबे ने कहा कि इन लड़कियों को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उन्होंने इन्हें आंतरिक दुश्मन बताते हुए इनसे निपटने की बात कही। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग पांच लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है, आज तक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे है?निशिकांत दुबे के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply