Breaking News

अंबेडकरनगर@ अब आया दादी पोते का लव स्टोरी…

Share

अचानक घर से गायब
अंबेडकरनगर,28 अपै्रल 2025 (ए)।
बदायूं की सास-दामाद की प्रेम कहानी अभी थमी भी नहीं थी कि अब अंबेडकरनगर से और भी हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है। यहां 50 वर्षीय महिला ने रिश्ते में पोते लगने वाले 30 साल के युवक संग मंदिर में शादी कर ली और चार बच्चों व पति को छोड़कर फरार हो गई। मामला टांडा तहसील के बसखारी थानाक्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव का है। अब पूरा गांव इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा से गर्माया हुआ है। गांव की दलित बस्ती में रहने वाली 50 वर्षीय इंद्रावती का लंबे समय से अपने ही पड़ोस में रहने वाले, रिश्ते में पोते लगने वाले आजाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उम्र का फासला और पारिवारिक रिश्ते की दीवार भी उनके इश्क को रोक नहीं पाई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। जानकारी के मुताबिक,इंद्रावती के चार संतानें हैं दो बेटे और दो बेटियां,जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पति और बच्चों के बावजूद इंद्रावती ने अपने प्रेमी आजाद के साथ भागकर गोविंद साहब मंदिर में सात फेरे ले लिए। शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply