Breaking News

बिलासपुर@ छात्रों को नमाज पढ़ाने का मामले में 7 प्रोफेसरों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज

Share

बिलासपुर,27 अप्रैल 2025 (ए)। न्यायधानी के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनएसएस शिविर में नमाज पढ़वाने के विवाद पर कोनी पुलिस ने सात प्रोफेसरों और एक छात्र प्रमुख पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।इस मामले में जिनके खिलाफ एफ आईआर दर्ज हुई है,उनमें एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह,डॉ.ज्योति वर्मा,डॉ. नीरज कुमारी,डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ.सूर्यभान सिंह,डॉ.बसंत कुमार और छात्र टीम कोर लीडर आयुष्मान चौधरी शामिल हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply