Breaking News

लखनऊ@ फिटजी घोटाले में 15 हजार छात्रों से 250 करोड़ रुपये की ठगी

Share

ईडी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
लखनऊ,27 अप्रैल 2025 (ए)।
फिटजी कोचिंग संचालकों ने विभिन्न राज्यों के 14,411 छात्र-छात्रों से एडवांस फीस के रूप में 250.02 करोड़ रुपये जमा कराए थे और जनवरी माह में बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कोचिंग सेंटर बंद कर दिए थे। ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रों से शैक्षणिक सत्र 2028-29 तक की एडवांस फीस जमा कराई गई थी। इनमें वर्तमान में चल रहे बैचों के छात्र-छात्राओं से लगभग 206 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे।
ईडी ने दिल्ली में कोचिंग संचालक डीके गोयल के वसंत विहार स्थित आवास समेत अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, 10 लाख रुपये नकद व 4.89 करोड़ रुपये के जेवर जब्त किए हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply