नई दिल्ली,27 अप्रैल 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में भारत की वैश्विक मित्रता और मानवता के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। म्यांमार में आए भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत भारत की त्वरित सहायता, इथियोपिया में प्रवासी भारतीयों द्वारा बच्चों के इलाज की पहल,और अफगानिस्तान व नेपाल को वैक्सीन व दवाइयों की आपूर्ति जैसे प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को जीवंत किया। इसके साथ ही, आपदा प्रबंधन में ‘सचेत ऐप’ की उपयोगिता पर जोर देकर उन्होंने तकनीक और सतर्कता के महत्व को भी उजागर किया।
पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप की खौफनाक तस्वीरें आपने जरूर देखी होंगी। भूकंप से वहां बहुत बड़ी तबाही हुई, मलबे में फंसे लोगों के लिए एक-एक सांस, एक-एक पल कीमती था। इसलिए भारत ने म्यांमार के हमारे भाई-बहनों के लिए तुरंत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया।
पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पीड़ादायक बताया। पीएम मोदी ने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur