Breaking News

सहारनपुर@पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका

Share


@ कई लोगों के चिथड़े उड़े,मची अफरातफरी
सहारनपुर,26 अप्रैल 2025 (ए)।
सहारनपुर के देवबंद में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना भीषण रहा कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनी गई। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। फिलहाल प्रशासन ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply