Breaking News

आणंद@दोषी को डबल फांसी की सजा

Share

@बच्ची से रेप और हत्या के
मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
आणंद,26 अप्रैल 2025 (ए)।
गुजरात के आणंद जिले में स्थित खंभात के एक गांव में अक्टूबर 2019 में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने के मामले में खंभात सत्र न्यायालय ने दोषी अर्जुन उर्फ ​​दादो गोहेल को पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या का दोषी करार देते हुए डबल फांसी की सजा सुनाई है। पॉक्सो और हत्या के मामले में आरोपी अर्जुन गोहेल को डबल फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही गुजरात में यह पहली घटना हो गई है, जहां किसी आरोपी को डबल फांसी की सजा सुनाई गई है। उसके बाद आरोपी को अब फांसी से बचने के लिए पॉक्सो और हत्या के अलग-अलग मामलों में अपील दायर करनी होगी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply