Breaking News

नई दिल्ली@ भारतीय सेना के स्पेशल फंड को लेकर नहीं हुई कोई कैबिनेट मीटिंग

Share

नई दिल्ली,26 अप्रैल 2025 (ए)। सोशल मीडिया पर एक बैंक खाते की जानकारी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से प्रतिदिन एक रुपये दान करने की अपील की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सुझाव पर मोदी सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में घायल या शहीद सैनिकों की मदद के लिए यह खाता खोला है, जबकि सच्चाई यह है
कि हाल-फिलहाल ऐसी कोई कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई है और न ही ऐसा कोई फैसला किया गया है। वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इस फंड का उपयोग सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए हथियार खरीदने में किया जाएगा।
वायरल पोस्ट में क्या है?
वायरल पोस्ट में लिखा गया है, सुपरस्टार अक्षय कुमार के सुझाव पर मोदी सरकार का एक और अच्छा फैसला: केवल एक रुपये प्रतिदिन, वह भी भारतीय सेना के लिए। मोदी सरकार ने कल कैबिनेट बैठक में भारतीय सेना और युद्ध क्षेत्र में घायल या शहीद सैनिकों के लिए एक बैंक खाता खोला। हर भारतीय अपनी इच्छानुसार राशि दान कर सकता है, जो 1 रुपये से शुरू होकर असीमित है। इस पैसे से सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए हथियार भी खरीदे जाएंगे।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply