@ भारत के तेवर से डरा आतंकी संगठन बोला-पहलगाम हमले में हमारा हाथ नहीं…
नई दिल्ली,26 अप्रैल 2025 (ए)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन एलओसी पर गोली बारी की। भारतीय फौज ने इसका जवाब दिया। नुकसान की खबर नहीं हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।
द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले टीआरएफ ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी। गुजरात में शनिवार सुबह 1000 से ज्यादा घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।
आतंकियों का ठिकाना तबाह किया…

सुरक्षाबलों ने मच्छिल सेक्टर के मुश्ताकाबाद इलाके के सेदोरी नाले के घने जंगलों में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध जगह पर छुपाया गया हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में 5 एके-47 राइफलें, 8 एके-47 मैगजीन, 660 राउंड एके-47 गोलियां, एक पिस्टल,एक पिस्टल मैगजीन, एक पिस्टल की गोली,और 50 राउंड एम रायफल की गोलियां शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि यह ठिकाना कब और किस आतंकी संगठन द्वारा तैयार किया गया था।
पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया
पहलगाम हमले को लेकर लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को एक सीनियर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने धमकाने की कोशिश की। इस अधिकारी ने हाथ से गला रेतने का एक्शन किया और फिर मुस्करा दिया। इतना ही नहीं, इस अधिकारी ने अपने हाथों में भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिन्हें फरवरी 2019 में पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था। इस पोस्टर पर लिखा था- चाय इज फैन्टास्टिक। यानी चाय कमाल की है।
पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना. आतंकियों का समर्थन बड़ी गलती,अमेरिका के कहने पर 30 साल से यह गंदा काम कर रहे थे…

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ब्रिटिश न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में माना है कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं। ब्रिटिश एंकर यल्दा हकीम ने उनसे सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान आतंकी गुटों की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है, इस पर उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों ने अपने हितों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया। ख्वाजा आसिफ ने यह भी माना कि आतंकियों का समर्थन करना या ट्रेनिंग देना बड़ी गलती थी, हम इसकी सजा भुगत रहे हैं, उन्होंने कहा अगर हम सोवियत यूनियन के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होते और 9/11 के हमलों के बाद जो हालात बने, वो न बनते तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेदाग होता।
भारत-पाकिस्तान में होने वाला है युद्ध? मोदी सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी,दिया ये निर्देश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।
सरकार की अपील- आर्मी मूवमेंट की कवरेज न करें
सरकार ने सभी मीडिया हाउस से अपील की है कि डिफेंस ऑपरेशन और फोर्स के मूवमेंट की कवरेज न करें। पहलगाम हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करें। मंत्रालय ने कहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करें।
सूरत और अहमदाबाद में 500 से ज्यादा विदेशी गिरफ्तार,इनमें 100 से ज्यादा बांग्लादेशी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पुलिस, इंडियन आर्मी और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं। संदेह होते ही विदेशियों को दबोचा जा रहा है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी, ईओडब्ल्यू ने शनिवार 26 अप्रैल को गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। 6 टीमों ने भारत में अवैध रूप से रहने वाले 500 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में 100 से ज्यादा बांग्लादेशी हैं। सभी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पाकिस्तान से आया नया वीडियो, सीमा हैदर के पति गुलाम ने कही ये बात

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद सीमा हैदर को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। लोग ये जानना चाह रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा? तो वहीं, पाकिस्तान में रह रहे सीमा हैदर के पहले पति का भी इस बीच एक वीडियो सामने आया है। सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने वीडियो में कहा- मैं तो आज भी बस यही कहना चाहता हूं कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। मैं पिछले दो साल से अपने बच्चों के लिए तरस गया हूं। भारत सरकार मेरे बच्चों को भी वापस पाकिस्तान भेजे। सीमा को अगर पाकिस्तान नहीं भेज सकते तो वहीं पर उसे सजा दो। उसकी मदद जो कर रहा है, उसका मुंह बोला भाई एपी सिंह सिंह,उसे तो शर्म आनी चाहिए.गुलाम हैदर ने कहा- वकील एपी सिंह पर तो लानत है। उसके अंदर इंसानियत ही मर चुकी है। वो इंसान कहलाने लायक ही नहीं है। सीमा तो उससे भी बड़ी बेशर्म है। सचिन और नेत्रपाल, जिनसे मेरे बच्चों का खून का रिश्ता भी नहीं है, वो उनके साथ हैं. जबकि, मेरा मेरे बच्चों से खून का रिश्ता है और मैं ही मेरे बच्चों से दूर हूं। हालांकि, पहलगाम हमले का इस वीडियो में गुलाम हैदर ने कोई जिक्र नहीं किया। वो अमूमन हर वीडियो में बस अपने बच्चों को वापस पाने की ही गुहार लगाता है। इसी वीडियो में गुलाम ने चप्पल उतारकर दिखाते हुए कहा- इसी से सीमा और एपी सिंह को मैं खूब पीटूंगा अगर वो एक बार मेरे सामने आ गए तो।
6 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट से गिराए
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की. जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट से गिराए गए है. लश्कर आतंकी आसिफ शेख, आदिल ठोकेर,हारिस अहमद के घर पर कार्रवाई की गई. जैश के आतंकी अहसान उल हक,जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur