Breaking News

सोनहत@मनरेगा मजदूरी भुगतान मामले में कांग्रेस करेगी जनपद का घेराव

Share



सोनहत,25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। मनरेगा के तहत मजदूरों को 6 माह से मजदूरी भुगतान नही मिलने के मामले में कांग्रेस जल्द ही जनपद पंचायत का घेराव करेगी उक्ताशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि अनित दुबे ने दिया है। अनित दुबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार और खास कर कोरिया जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद मनरेगा मजदूरों को 6 माह से मजदूरी भुगतान नही मिलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, शादी विवाह का सीजन चल रहा है ऐसे में मजदूरों के सामने ट्रिपल इंजन की सरकार ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है, अनित दुबे ने कहा कि मजदूरी भुगतान दिलाने जनपद पंचायत का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply