Breaking News

अंबिकापुर@सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी

Share


अंबिकापुर, 25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर में चोरों ने सूने मकान में घुसकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद व एक बोरी चावल चोरी करने का मामला सामने आया है। वृद्धा अपनी नातिन के विवाह के लिए रुपए रखी थी। रुपए चोरी करने वाले मोहल्ले के ही तीन लोग बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ वृद्धा ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कदम केली पति स्व. रामजीत गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर खुर्द की रहने वाली है। वह मजदूरी का काम करती है। वह मजदूरी कर डेढ़ लाख रुपए अपनी नातीन के विवाह के लिए घर के अलमारी में रखी थी। वह गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे घर में ताला बंदकर मजदूरी करने चली गई थी। शाह करीब 6 बजे घर वापस लौटी तो दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर अलमारी भी टूटा था और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नकदी नहीं थे। इसके अलावा घर में रखे एक बोरी चावल भी नहीं था। पड़ोसियों से पूछने पर बताया गया कि मोहल्ले के ही सिमोन ऊर्फ कोन्दा, मुमताज अंसारी एवं दिपांसु को घर से निकलते देखा गया था।
पीडि़ता ने संदेही कोन्दा से पूछताछ की तो उक्त चोरी के रुपए को तीनों आपस में बांट लेना बताया। पीडि़ता ने तीनों संदेहियों के खिलाफ थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतदन बदमश हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply