Breaking News

अम्बिकापुर@शहर के दो अलग-अलग स्थान पर लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Share


अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना) I शहर के दो अलग-अलग स्थनों पर शुक्रवार की दोपहर आग लगने से हडकंप मच गया। हालंकि आगजनी में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। समय पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पहली घटना देवीगंज रोड स्थित पंचशील होटल के 50 मीटर दूरी पर बाड़ी में कचरे में लगी थी। जबकि दूसरी घटना एमजी रोड स्थित राइस मिल के समीप एक व्यक्ति के घर में रखे गैस सिलेंडर में लगी थी।
शुक्रवार की दोपहर में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली की देवीगंज रोड स्थित पंचशील होटल में आग लगी है। सूचना पर टीम दो दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला की आग होटल से करीब 50 मीटर दूर बाड़ी में कचरे में लगी है। जिसे टीम ने बुझाया। इसके कुछ ही दूर बाद दूसरी घटना फायर ब्रिगेड को मिली की थाना गांधीनगर राइस मिल रोड स्थित कृष्णा नगर में काशीनाथ यादव के घर में आग लगी है। सूचना पर टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। वहां घर में रखे गैस सिलेंडर एवं अन्य सामान में लगी आग पर टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से बुझाया गया। दोनों ही आगजनी की घटना में किसी तरह की कोई जनहानी नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम में अंजनी तिवारी,रविन्द्र यादव,गौरव पाठक, विकास पाण्डेय,रमेश यादव, अजीत एक्का सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply