@ इस बार बच नहीं सकता पाकिस्तान…
@ पीएम मोदी के वो 5 सख्त संदेश,जिससे थर्र-थर्र कांप रहा दुश्मन…
@ पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़ा करेगा भारत…
@ लाल फाइल लेकर शाह और जयशंकर पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू के पास…
@ अमित शाह और एस जयशंकर ने राष्ट्रपति से मुलाकात की…
@ सार्क वीजा छूट योजना रद्द,पाकिस्तानी नागरिकों का प्रवेश बंद…
नई दिल्ली,24 अप्रैल 2025 (ए)। पहलगाम आतंकी हमल के बाद भारत सख्त हो गया है। इस आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। हर देशवासी चाहता है कि इस कायराना हरकत करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को जवाब देना चाहिए। इस बीच, पीएम आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी (सीसीएस) की बैठक करीब ढाई घंटे चली। इसमें पांच बड़े फैसले लिए गए। मोदी सरकार के इन फैसलों से पाकिस्तान डर गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब देने का मन बना लिया है। भारत के पलटवार को लेकर पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर हुई। इस हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित
सिंधु जल समझौते का मकसद था कि दोनों देशों में जल को लेकर कोई संघर्ष न हो और खेती करने में बाधा न आए। हालांकि भारत ने हमेशा इस संधि का सम्मान किया, जबकि पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। भारत के पाकिस्तान से तीन युद्ध हो चुके हैं, लेकिन भारत ने कभी भी पानी नहीं रोका था, लेकिन पाकिस्तान हर बार भारत में आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।
दुनिया को पहले ही कर दिया आगाह
बिहार की इसी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी में भी संदेश दिया। उन्होंने कहा भी और उनका मकसद भी साफ था, वो जो कहना चाहते हैं, उसे पूरी दुनिया अपने दिल और दिमाग में बिठा ले। भारत एक्शन लेकर रहेगा। उनके शब्दों में,मैं दुनिया से कहना चाहता हूं, भारत हर आतंकी और उनको समर्थन देने वालों की पहचान करेगा, पीछा करेगा और सजा देगा। हम धरती की छोर तक उनका पीछा करेंगे। आतंकवाद से भारत का धैर्य कभी नहीं तोड़ा जा सकेगा। आतंकवाद को सजा मिलकर रहेगी। न्याय के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस संकल्प में पूरा राष्ट्र एकजुट है। जो लोग भी मानवता में विश्वास करते हैं, वे हमारे साथ हैं। हम विभिन्न देशों के नागरिकों और उनके नेताओं को धन्यवाद देते हैं, जो इस समय हमारे साथ खड़े हैं…प्रधानमंत्री मोदी का मकसद साफ है, भारत जो भी एक्शन लेगा,वह अपने देश और मानवता के हित में होगा, इसलिए कोई पाकिस्तान के साथ खड़ा होने की कोशिश करे, उससे पहले 140 करोड़ भारतीयों की ताकत का भी ख्याल रखे।
पाकिस्तान पर भारत का बड़ा स्ट्राइक
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बोर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया था और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया जायेगा।
देर रात तक चली बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। हम सिर्फ उन्हीं तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, बल्कि उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं। ऐसी हरकतों का जवाब आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा।
मोदी ने कहा- ‘पहलगाम के आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक-एक आतंकवादी और उनके आकाओं का पता लगाएगा, उन्हें खोजेगा और ऐसी सजा देगा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद किया एयरस्पेस,
अटारी चेक पोस्ट बंद करने के बाद जवाबी कार्यवाही

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है। भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है। इसके अलावा बाघा-अटारी बॉर्डर, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को भी बंद कर दिया गया है। भारत सरकार के एक्शन को देखते हुए पाकिस्तान बौखला चुका है। अब बौखलाहट में पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
पाक नागरिकों को 48 घंटे में ही भारत छोड़ना होगा
पाकिस्तान के कई लोगों की रिश्तेदारी भारत में है। ऐसे में कई बार पाकिस्तानी लोग रिश्तेदार बनकर भारत आते हैं। इनके अलावा धार्मिक यात्राओं का बहाना करके भारत आते हैं और आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। ऐसे में वीजा सर्विस बंद होने से आतंकियों के भारत आने का रास्ता भी बंद हो जाएगा।
भारत ने पाकिस्तान से सभी को बुलाया
नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकार अवांछित व्यक्ति घोषित। एक हफ्ते में भारत छोड़ना होगा। भारत भी पाक से अपने रक्षा, नौसेना, वायुसेना सलाहकारों को वापस बुलाएगा। इससे भारत में पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों की वापसी से दोनों देशों के बीच सैन्य-स्तर की बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद हो जाएंगे
अटारी बॉर्डर बंद किया गया
अटारी चेक पोस्ट के बंद होने से पाकिस्तान के लोगों की आवाजाही तो बंद होगी ही, साथ ही छोटे सामानों को भारत निर्यात नहीं करेगा। इससे वहां के छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए 1 मई तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद वह इस रास्ते से नहीं लौट पाएंगे। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान से द्विपक्षीय व्यापार बंद है।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। भारत ने इस हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है, जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाइयों की शुरुआत की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur