Breaking News

नई दिल्ली@ एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन पद से हटेंगे कैम्पबेल विल्सन

Share

नई दिल्ली,23 अप्रैल 2025 (ए)। एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनकी जगह अब एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल को नियुक्त किया जाएगा। विल्सन के स्थान पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोर्ड में बासिल कावक को शामिल किया जाएगा, जो एयर इंडिया के सीओओ हैं। हालांकि अग्रवाल और कावक अपनी मौजूदा भूमिकाओं को भी बनाए रखेंगे। यह बदलाव एयर इंडिया के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में किया गया है, जो टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद हो रहा है। एयर इंडिया ने हाल ही में चार एयरलाइनों को मिलाकर दो प्रमुख एयरलाइनों का गठन किया है एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply