Breaking News

लखनऊ@ सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, सैकड़ों झोपडि़यां जलीं

Share

लखनऊ,23 अप्रैल 2025 (ए)। कृष्णानगर कोतवाली अंतर्गत केसरी खेड़ा में देर रात उस वक्त चीख-पुकार में मच गई। जब बिजली के पोल में शार्ट सर्किट से बस्ती में आग लग गई। एक छोटी से चिंगारी ने पूरी बस्ती को अपनी आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में 250 से भी ज्यादा झोपडि़यां जलकर राख हो गई। हालांकि, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। इस दौरान झोपडि़यों में रख घरेलू सिलेंडर और बाइकों के पेट्रोल टैंक के तेज धमाकों ने इलाके को दहला दिया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद 15 फायर स्टेशन से दमकल के फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे गए। करीब छह घंटे की जद्दोजहद के बाद फायर फाइटरों ने आग पर काबू पाया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply