Breaking News

चेन्नई@ तमिलनाडु के नमक्कल में दलितों को मंदिर में प्रवेश से रोका गया,सवर्णों ने जताया विरोध

Share

चेन्नई ,23 अप्रैल 2025(ए)। तमिलनाडु में नमक्कल जिले के एक गांव में मंदिर में चल रहे वार्षिक उत्सव के दौरान दलितों को प्रवेश देने से मना कर दिया गया।घटना मंगलवार को वीसनम गांव की बताई जा रही है, जहां के महा श्री मरिअम्मन मंदिर में वार्षिक उत्सव चल रहा था। यहां कुछ दलित भी उत्सव में भाग लेने आए हुए थे।मंदिर में मौजूद सवर्ण जाति के लोगों ने इसका विरोध किया और उनको मंदिर में प्रवेश देने से मना कर दिया। स्थानीय तमिल मीडिया का दावा है कि सवर्ण लोगों ने दलितों को इस मंदिर में पूजा करने के बजाय अपना खुद का मंदिर बनाने को कहा।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply