@ पांच विधायकों के साथ राज्यपाल ने दिलाई शपथ
इम्फाल,23 अप्रैल २०२५(ए)। मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। एन बीरेन सिंह ने आज मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके है। बीरेन सिंह को राज्यपाल एल गणेशन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसके साथ ही बीरेन लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री बन गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बता दें राज्यपाल गणेशन ने बीरेन सिंह के अलावा 5 विधायकों नेमचा किपजेन, वाई. खेमचंद सिंह, बिस्वजीत सिंह, अवंगबौ न्यूमाई और गोविंदास कोंथौजम ने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर शपथ दिलाई। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur