Breaking News

नई दिल्ली@ विधानसभा चुनावों के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Share

नई दिल्ली,17अप्रैल 2025 (ए)।चुनाव आयोग ने विपक्ष के उस आरोप को खारिज कर दिया है जिसमें मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मतदाता सूची में सुधार के लिए केवल 89 अपील की गईं। विपक्ष का आरोप बिल्कुल गलत है। विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप बिना किसी तथ्य के थे।
चुनाव आयोग का कहना है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जोड़े और हटाए जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति मर गया है या संबंधित जगह पर नहीं रहता है अथवा अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल चुके हैं, तो ऐसे लोगों का नाम सूची से काटा जाता है। आयोग न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ता है। डुप्लिकेट और मृत मतदाताओं को सूची से हटाया जाता है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply