पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, वधू पक्ष के उड़े होश,
उज्जैन,15 अप्रैल 2025 (ए)। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम चौंसला में एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब जितेंद्रसिंह गोहिल ने अपने बेटे की शादी में हेलीकॉप्टर से बारात ले जाकर उसका सपना पूरा किया। ग्राम चौंसला से दूल्हा हेलीकॉप्टर के जरिए दुल्हन लेने इंगोरिया गांव पहुंचा, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया।
जितेंद्रसिंह ने अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए एक निजी हेलिकॉप्टर किराए पर लिया। 14 अप्रैल को दोपहर 2ः15 बजे हेलीकॉप्टर ग्राम चौंसला में उतरा। इसके बाद शाम 5ः20 बजे दूल्हा अपनी बारात के साथ हेलीकॉप्टर से उज्जैन जिले के ही इंगोरिया गांव के लिए रवाना हुआ। रात में बारात इंगोरिया में रुकी, और आज, 15 अप्रैल को दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर वापस चौंसला लौटेगा।इस खास मौके पर दूल्हे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,मैं बहुत खुश हूं कि हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लाने जा रहा हूं। मेरे पापा ने मेरा सपना सच कर दिया, मुझे उन पर बहुत गर्व है। यह अनोखी बारात न केवल दूल्हे के सपने को हकीकत में बदलने का प्रतीक बनी, बल्कि ग्राम चौंसला और आसपास के क्षेत्रों में भी एक यादगार पल बन गई। हेलिकॉप्टर से बारात का यह दृश्य ग्रामीणों के लिए कौतूहल और उत्साह का विषय रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur