कोर्ट ने मां को सुनाई मौत की सजा
तेलंगाना,13 अप्रैल 2025 (ए)। तेलंगाना के सूर्यपेट में एक लोकल अदालत ने 32 साल की महिला बी. भारती उर्फ लासया को अपनी सात महीने की बेटी की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2021 का है, जब महिला ने ‘काल सर्प दोष’ से मुक्ति पाने के लिए अपनी मासूम बच्ची की बलि दे दी थी। अदालत ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। कोडड के डीएसपी श्रीधर रेड्डी के मुताबिक, कोर्ट ने सभी सबूतों को देखते हुए महिला को दोषी ठहराया और फांसी की सजा सुनाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur