सरकार लाने जा रही नया नियम
एससी के आदेश के बाद बढ़ी सख्ती
नई दिल्ली,01 अपै्रल 2025 (ए)। अगर आपने ट्रैफिक ई-चालान समय पर नहीं भरा, तो अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। दरअसल, सरकार जल्द ही एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसमें तीन महीने तक चालान का भुगतान नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी ड्राइवर पर एक वित्तीय वर्ष में तीन चालान (रेड सिग्नल जंप करने या खतरनाक ड्राइविंग के लिए) हो जाते हैं, तो उसका लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए जब्त कर लिया जाएगा। सरकार यह सख्त कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि अभी तक केवल 40 ई-चालान की ही रिकवरी हो रही है। बड़ी संख्या में लोग चालान भरने से बच रहे हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में दिक्कत हो रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur