बलरामपुर,16 मार्च 2025 (घटती-घटना)। जिले के वाड्रफनगर से एक मानवता को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपका भी खून खौल उठेगा। बता दें कि इस क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बूरी तरह फंसाया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण किया, उसके बाद 15 दिनों तक उसके साथ रेप करता रहा।
दरअसल, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है। आरोपी ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर 15 दिनों तक अपनी हवस की प्यास मिटाता रहा। मुखबिरी के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई,जिसके बाद नाबालिग को उसके परिवार को सुपुर्द किया गया।बताया जा रहा है कि परिजनों ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत लिखाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
बता दें कि नवागढ़ पुलिस ने सारागांव क्षेत्र के अफरीद गांव का रहने वाला आरोपी अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी अजय ने नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अजय सूर्यवंशी नाबालिग लड़की को हरियाणा तरफ लेकर गया था। कुछ दिन रहने के बाद वापस अफरीद आ गया। इधर, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी अजय सूर्यवंशी के कब्जे नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur