Breaking News

चमोली,@हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के मिले शव

Share


हादसे में कुल 8 लोगों की गई जान
चमोली,02 मार्च 2025 (ए)।उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में शुक्रवार को हिमस्खलन की घटना हुई। सीमा सड़क संगठन के शिविर पर हुए हिमस्खलन में लापता चार मजदूरों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों, थर्मल इमेजिंग कैमरों और हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई। रविवार को जारी बचाव अभियान के दौरान चारों
मजदूरों के शव बरामद हुए हैं।गोपेश्वर में स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, माणा हिमस्खलन स्थल से 4 शव बरामद हुए हैं। रविवार को 4 शव बरामद होने के साथ ही हादसे में मरने वाले मजूदरों की संख्या 8 हो गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply