Breaking News

एमसीबी@ बस स्टैण्ड एवं स्कूलों के आस-पास की गयी चालानी कार्रवाई

Share


-संवाददाता-
एमसीबी,28 फरवरी 2025 (घटती-घटना)
। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। दल का प्रतिनिधित्व डॉ. कीर्ति चौहान (जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी) डॉ. विक्की टोप्पो,आलोक मिंज, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। दल के रूप में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सदस्य शामिल थे।


Share

Check Also

 दिल्ली/कोरिया@ रामलीला मैदान में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, राहुल गांधी के साथ कोरिया कांग्रेस ने भी बुलंद की आवाज

Share दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल और …

Leave a Reply