Breaking News

कच्छ,@बस और ट्रक की भीष्ण टक्कर में 7 लोगों की मौत

Share

कच्छ,21 फरवरी २०२५ (ए)। गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। हादसे के बाद बस में सवार 40 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोगों के शव सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं। वहीं, घायल यात्री बीच सड़क पर ही कराह रहे हैं। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हदासे के बाद बस पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई है। हादसे की भयावहता को देखते हुए कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply