क्या लागू हो पायेगा ? लोग पूछ रहे
झारखंड में गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध, कड़ी कार्रवाई का निर्णय
रांची,19 फरवरी 2025 (ए)। झारखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, प्रदेश में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ झारखंड के विजन को साकार करने के लिए उठाया गया है।डॉ. अंसारी ने इस प्रतिबंध को एक कठोर कदम बताते हुए कहा, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ अस्वीकार्य है। गुटखा और पान मसाले के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियाँ फैल रही हैं। हमारे युवा मृत्यु की ओर बढ़ रहे हैं, और मैं इसे नहीं देख सकता। एक डॉक्टर होने के नाते, मैं जानता हूं कि यह जहर कितना नुकसानदेह है। जनता ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, तो मेरा पहला कर्तव्य उनके जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुटखा या पान मसाला बेचने, भंडारित करने या सेवन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। गुटखा माफिया और अवैध विक्रेताओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास ये उत्पाद मिलने पर न केवल कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि गोदाम भी सील किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इस नियम का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur