Breaking News

प्रयागराज,@महाकुंभ में अब छाए डोले-शोले वाले पहलवान बाबा

Share

फिटनेस देख छूटे लोगों के पसीने
प्रयागराज,27 जनवरी 2025 (ए)।
प्रयागराज सोशल मीडिया पर इन दिनों महाकुंभ से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ रहे हैं। देखा जाए तो महाकुंभ में हर दिन कई बाबा सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिनमें से कुछ चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में चर्चा में आए आईआईटी के पूर्व छात्र रह चुके अभय सिंह तो आपको याद ही होंगे, जो आईआईटीयन बाबा के नाम से फेमस हैं। उनके बाद रुद्राक्ष वाले बाबा और रूस के मस्कुलर बाबा ने भी बढ़चढ़ कर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सिलसिला यही नहीं थमा, अब प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी फिटनेस और डोले-शोले से चर्चा में आए पहलवान बाबा ने सबका ध्यान खींच रखा है, जिनके वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। कुंभ में पहलवान बाबा के नाम से मशहूर इन बाबा का नाम है राजपाल सिंह,
जिन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मुहिम चला रखी है। उनकी मानें तो इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के मकसद से वह महाकुंभ में पहुंचे हैं। उनका कहना है कि, ‘देश के युवाओं को जगाना है,नशे को भगाना है और भारत को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है कि, घर का भोजन करें और रोज कसरत करें।
पहलवान बाबा का कहना है कि, अगर वह 50 साल की उम्र में 1 हाथ से 10 हजार पुश अप लगा सकते हैं, तो आज के युवा को तो चार गुना ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। बाबा का कहना है कि, आजकल के युवा भटक गए हैं और गलत संगत के चलते खान-पान खराब कर रहे है, जिसके वजह से वह कमजोर हो रहे हैं। कुछ युवा नशे की लत के चक्कर में खुद का शरीर खराब कर रहे हैं। उनका युवाओं से कहना है कि, अपने माता-पिता की आज्ञा मानें उन्हें खुश रखें और घर का देसी भोजन करें।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply