Breaking News

बिलासपुर@ मंदिर के पास विचरण करती नजर आई बाघिन

Share

बिलासपुर,20 जनवरी 2025(ए)। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर जलेश्वर धाम में बाघिन की मौजूदगी ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में बाघिन को दुर्गा मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के आसपास देखा गया, जो जंगल से सटे इस क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी का संकेत देता है। बाघिन ने कुत्ते और गाय का शिकार किया, जिससे ग्रामीण सतर्क हो गए और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानी बढ़ाई है और बाघिन की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply