Breaking News

नई दिल्ली@ भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा विश्व का सबसे बड़ा मुस्लिम देश

Share

@ दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की डिमांड
@ ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश हो सकता है इंडोनेशिया।
@ भारत के दौरे के बाद सुबियांतो मलेशिया जाएंगे पाकिस्तान नहीं जाएंगे।
नई दिल्ली 11 जनवरी 2025 (ए)।
विश्व भर में भारत में निर्मित हथियारों की धूम है। इस बीच खबर है कि फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया चीन का दूसरा पड़ोसी हो सकता है जिसके पास भारत निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया भी इस ब्रह्मोस मिसाइल का मुरीद हो चुका है। दरअसल, भारत और इंडोनेशिया की सरकारों के बीच काफी लंबे अरसे से बातचीत चल रही थी, लेकिन अब वार्ता दूसरे स्तर पर पहुंच गई है। शुरूआत में ब्रह्मोस की कीमत को लेकर चिंतित इंडोनेशियाई सरकार का रक्षा मंत्रालय इस पर बात करने को तैयार हो गया है।
जानकारी दें कि भारत की तरफ से भी इंडोनेशियाई पक्ष को इस बात का पूरा आश्वासन दिया गया है कि वह इसकी कीमत को लेकर उसकी संवेदनाओं का पूरा ख्याल रखेगा। भारत बहुत ही आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी करने को तैयार है। दोनों देशों के बीच इस बारे में बातचीत होने से राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की आगामी भारत दौरे के दौरान गंभीर विमर्श होने की संभावना बन गई है। सुबियांतो इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राजकीय मेहमान होंगे। 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया के राष्टपति भारत के गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान होंगे। इंडोनेशिया के साथ भारत के बेहद पुराने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply