Breaking News

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार में ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले

Share


बलौदाबाजार,05 जनवरी 2025 (ए)।
गोंडा पुलिया के पास एक पेट्रोल-डीजल टैंकर के ट्रेलर से टकराने के बाद आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। पलारी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। रायपुर से जांजगीर-चांपा की ओर जा रहे पेट्रोल-डीजल से भरे ईंधन टैंकर ने सडक़ पर बिना संकेतक खड़े खराब ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंकर चालक छेदी पटेल (58 वर्ष) और हेल्पर कान्हा वैष्णव (22 वर्ष) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। टैंकर में करीब 20,000 लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था।


Share

Check Also

जशपुरनगर@ जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Share प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित-संवाददाता-जशपुरनगर,07 …

Leave a Reply