Breaking News

बिलासपुर,@ सट्टेबाजी के सरगना और एजेंट चढ़ढ़ा पुलिस के हत्थे

Share

बिलासपुर,19 दिसम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शहर के सट्टा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टेबाजी के सरगना दिनेश टेकवानी और उसके एजेंट अनिल गंगवानी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि दिनेश टेकवानी ने अपने अवैध कारोबार को चलाने के लिए एजेंटों को सैलरी पर रखा हुआ था। पुलिस की कार्रवाई के तहत एजेंट से पूछताछ के बाद सरगना का खुलासा हुआ और उसे भी गिरफ्तार किया गया। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सट्टेबाजी के कारोबार को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। तोरवा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिल गंगवानी सट्टा लिखता है और उसे दिनेश टेकवानी प्रति माह 20 हजार रुपए की सैलरी देता है। इसके बाद पुलिस ने स्वर्ण जयंती नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी के निवासी दिनेश टेकवानी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी, पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply