Breaking News

लखनपुर@ सिंगीटाना अमेरा मोड़ के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

Share


मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

लखनपुर,12 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित सिंगीटाना अमेरा मोड़ के पास 12 नवंबर दिन मंगलवार की 4 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से राहगीर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नईहर साय पिता तील साय उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम सिंगीटाना निवासी नेशनल हाईवे किनारे लगे दुकान में सामान ले जा रहा था इसी दौरान नईहर साय अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसके सिर हाथ पैर में गंभीर चोटे आई हैं स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को फोन किया गया सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक रमाशंकर चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने पर नईहर साय को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply