बिलासपुर,11 नवम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एएसआई सतरा चौहान पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। एक पीडि़त ने आरोप लगाया है कि चालान पेश करने के नाम पर एएसआई चौहान ने उनसे 5000/- रुपये की रिश्वत की मांग की। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह पूरी घटना कैद है।
:पीडç¸त ने इस मामले की शिकायत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की है। शिकायत के अनुसार, एएसआई चौहान ने चालान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले में रिश्वत मांगी। इससे पहले पीडç¸त ने इस घटना की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। ब्यूरो ने जांच के लिए सबूत जुटाने को कहा था और निर्देश दिए थे कि पीडि़त रिश्वत मांगने का ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur