अंबिकापुर,09 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। नशीली टेबलेट विक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 960 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जत किया है। जिसकी कीमत 96 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
8 नवंबर को कोतवाली थाना प्रभारी मनीषा सिंह परिहार को मुखबिर से जानकारी मिली कि दो युवक प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास खड़े होकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संदेहियों को हिरासत में लेकर थैले की तलाशी ली तो 960 नग नशीली टेबलेट पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जिसकी कीमत 96 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद उम्र 22 वर्ष निवासी केनाबांध तालाब के पास अम्बिकापुर व हिमांशु ईमालया उम्र 24 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गाली अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव,प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी,आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur