Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,@धनतेरस व दीपावली को लेकर सजा बाजार,करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Share


अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। दीपावली पर्व में अब 3 दिन शेष है। धनतेरस व दीपावली को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। घरों-दुकानों की साफ-सफाई व सजाने-संवारने का काम चल रहा है। वहीं धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा जा रहा है। साथ ही मार्केट में ऑफर की भी बहार है। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रानिक आइटमों में अधिक खरीददारी की उम्मीद है। मार्केट के इन्हीं सेक्टरों में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है।
धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबा को मनाया जाएगा। धनतेरस की खरीददारी के लिए बाजार सजधजकर तैयार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 56 से 70 लाख तक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी तरह से ज्वेलरी में 30 से 40 लाख रुपए तक की खरीदारी का अनुमान है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रानिक्स आइटमों में 40 से 50 लाख के बीच खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। इनके अलावा कपड़ा, घरेल सामग्री साहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री में भी अच्छी खरीददारी का अनुमान है। दीपावली में लोग अपने-घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाते-संवारते हैं। त्योहार में घरों के आंगन में रंगोली बनाने की विशेष परंपरा है। सजावटी सामग्री से संबंधित शहर में दर्जनों अस्थायी दुकानों लगाई गई है। पूजा में उपयोग आने वाले दीये, भगवान श्रीगणेश और लक्ष्मी की पीपीओ से बनी प्रतिमाओं की दुकानें भी सज गईं हैं। अब इनकी खरीददारी करने वाले लोगों के आने का इंतजार दुकानदारों को है। इसी तरह से दीयों की दुकानें भी शहर के हर गली-चौराहे में लगी दिख रहंी हैं। गुदरी बाजार भी दुकानें लगाई गर्इं हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
दीपों के त्योहार दीपावली में अभी तीन दिन शेष है। इससे पूर्व ही बाजार में मिट्टी के दीयों की दुकानें शहर के विभिन्न जगहों पर सजकर तैयार है। लोग मिट्टी के दीयों की ज्यादा खरीददारी कर रहे हैं। चाइनीज सामग्रियों से परहेज कर रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर।@IAS रमेश कुमार शर्मा को नई पोस्टिंग, गृह विभाग से सहकारिता आयुक्त पद पर भेजा गया

Share रायपुर 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए …

Leave a Reply