Breaking News

अंबिकापुर@शराब सेवन कर भारी वाहन चलाने वाले 109 लोगों से वसूले गए समन शुल्क

Share


अंबिकापुर,27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शराब सेवन कर वाहन चलाने के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं होती है। वहीं त्योहार के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालकों से 1 लाख 4 हजार600 रुपए समन शुल्क वसूले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड में भारी वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। बस चालकों एवं मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की गई। इस दौरान 109 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। जिनसे 1 लाख 4 हजार600 रुपए समन शुल्क वसूले गए। वहीं वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply