अंबिकापुर,27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। 3 दिन से लापता दो छात्राओं का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार शहर से लगे कोलडीहा क्षेत्र व मनेन्द्रगढ़ रोड की दो छात्राएं आपस में दोस्त हैं और केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़तीं हैं। दोनों 25 अक्टूबर की सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल जाने निकलीं थी।
इसके बाद से दोनों वापस घर नहीं लौटीं हैं। घटना दिवस को जब दोनों छात्राएं अपने-अपने घर नहीं लौटीं तो परिजन पता तलाश शुरू की। परिजन स्कूल जाकर पता किया तो पता चला की घटना दिवस दोनों छात्राएं स्कूल आई ही नहीं है। परिजन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस छात्राओं की पता तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनारस रोड में दोनों छात्राएं देखी गईं हैं। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार छात्राओं के इंस्टग्राम में कुछ मैसेज किए जाने व उसे डिलिट करने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया भी खंगाल रही है। वहीं गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल का कहना है कि गुम एक छात्रा की छोटी बहन ने उन्हें किसी से बात करते सुनी है जो प्रयागराज इलाहाबाद जाने कह रही थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur