Breaking News

सक्ती@ 3 युवतियों की मौत, कुचलकर ट्रेलर वाहन फरार

Share

सक्ती,20 अक्टूबर 2024 (ए)। जिले से एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवतियों की मौके पर मौत हो गई। इधर हादसे के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर फरार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मुक्ताराजा बाराद्वार की है। बता दें जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ही सुबह जैजैपुर थाने के दतौद चौक में एक बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर हो गई। मृतक सुराजी चंद्रा ठूठी का रहने वाला है।


Share

Check Also

सूरजपुर@मोदी के नेतृत्व में विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : लक्ष्मी वर्मा

Share 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक,गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक नेतृत्व तक भारत ने बनाई …

Leave a Reply