Breaking News

अंबिकापुरजबरन अनाचार के मामले मे पुलिसने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

  • थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
  • महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्ती से कार्यवाही

अंबिकापुर,17 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। प्रार्थिया द्वारा दिनांक १५ मई २०२४ कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक कों प्रार्थिया का पति घर से अपने रिश्तेदार कों छोड़ने बाहर गाँव गया हुआ था,और प्रार्थिया के बच्चे घर मे खेल रहे थे, इस दौरान आरोपी छोटका राम तिर्की प्रार्थिया कों अकेली पाकर जबरन अनाचार की घटना कारित किया है, आरोपी पूर्व मे भी प्रार्थिया के साथ जबरन अनाचार की घटना कारित किया हैं, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 298/24 धारा 64(2) एम बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी छोटका राम तिर्की का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम छोटका राम तिर्की उम्र 62 वर्ष साकिन पेटला अमेरापारा थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सीतापुर से उप निरीक्षक रघुराम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, महिला आरक्षक अनामिका बड़ा, आरक्षक दिलबोधन बड़ा, धनकेश्वर यादव शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply