अंबिकापुर, 17 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे ग्राम रनपुर कला में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व क्रेडा विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिरने से 5 साल के मासूम बालक की मौत हो गई थी। तब से मां इंसाफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। डेढ़ वर्ष से मां शासकीय दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुकी है। बच्चे की मौत के बाद विभाग द्वारा परिजन को मुआवजे व एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक विभाग द्वारा एक रुपए का मुआवजा नहीं दिया गया। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में भी कर चुकी है। इसके बावजूद भी महिला को न्याय नहीं मिल पाया है।
दरअसल अंबिकापुर के रनपुर कला गांव के प्राइमरी स्कुल में अक्टूबर 2022 में सोलर हाई मास्क लाइट लगाने क्रेडा विभाग द्वारा गड्डा खोदवाया गया था। जिसके बाद सोलर मास्क लाइट रनपुर कला गांव में न लगाकर मेंड्रा कला स्थित सैनिक स्कुल में लगा दिया गया, लेकिन रनपुर स्कूल परिसर में सोलर मास्क लाइट के लिए खोदे गए गद्दे को भरना विभाग भूल गया था। इसी बिच मई 2023 में क्रेडा विभाग द्वारा खोदे गए गद्दे में 5 साल का अर्णव रजवाड़े खेलते-खेलते गिर गया था और डूबने से उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी लगते ही क्रेडा विभाग में हडकंप मच गया था। विभाग के अधिकारियों ने मृत बच्चे की मां हीरामनी राजवाड़े मुआवजे व नौकरी का आश्वासन दिया गया था। पिछले डेढ़ वर्ष के अंदर विभाग के कई अधिकारी बदल गए पर पीडि़त महिला को न तो एक रुपए का मुआवजा मिला और न ही नौकरी मिली। मुआवजे का प्रकरण विभाग के फाइन के नीचे दबा रहा। महिला न्याया के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। बच्चे की मां शासकीय दफ्तरो के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी है। परेशान महिला कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकयत कर चुकी है। इसके बावजूद भी उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है। मामले में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने संज्ञान लेते हुए इंसाफ दिलाने का आश्वासन महिला को दिया है। उन्होंने कहा कि मामला कल ही संज्ञान में आया है। विभाग व संबंधित ठेकेदार बुलाया है। जो भी वस्तु स्थिति होगी आगे कार्रवाई करते हुए पीडि़त को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur